Advertisements
Spread the love

उप-समाहर्ता (डीसीएलआर) ने काठीकुंड सामुदायिक स्वास्थ् केंद्र व आसानपाहड़ी पंचायत के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Advertisements

संवाददाता : झंटू पाल

काठीकुंड । काठीकुंड प्रखंड में मंगलवार को डीसीएलआर अब्दुस्समद ने आसनपहाड़ी पंचायत में हो रहे विकास कार्य,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते बालविकास परियोजना द्वारा आहूत कार्यक्रम में दिव्यागों के बीच संबंधित सामग्री का वितरण किया। समद ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुपोषण उपचार केंद्र,प्रसव केंद्र,भंडार कक्ष के साथ ओ पी डी का निरीक्षण किया एवं चिकित्सा प्रभारी अरविंद कुमार को कई निर्देश देते अस्पताल में स्वक्षता बनाए रखने,दवा का नियमानुसार संधारण करने के साथ ही मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कहते कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। चिकित्सक प्रभारी अरविंद दास ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023 एवं 2025 चार दिवारी हेतु डीएमफटी फंड से आवंटन स्वीकृत होने के बाद भी अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार दिवारी नहीं बन पाया है,स्वास्थ्य केंद्र के उक्त भवन में ही आयुष विभाग का संचालन होने से कमरा का दिक्कत होने की समस्या रखी।वरीय पदाधिकार ने उक्त समस्या को उच्चाधिकारी से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया है। आवास योजना को ससमय पूरा करें। डीसीएलआर अब्दुस समद ने प्रखंड के आसनपहाड़ी पंचायत में मनरेगा से हो रहे सभी विकास कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने आसनपहाड़ी,धनकुट्टा सहित कई ग्रामों में हो रहे आबुवा आवास,जनधन आवास,पशुधन आवास सहित डोभा एवं मनरेगा से संचालित अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित स्थानीय बीडीओ सौरव कुमार,बीपीओ नजीर सोरेन एवं संबंधित पंचायत व रोजगार सेवक को कई आवश्यक निर्देश दिए।
बाल विकास परियोजना में परिसंपत्ति का वितरण  योजनाओं निरीक्षण के बाद प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीसीएलआर अब्दुस समद ने 80 दिव्यागों को ट्राई साइकिल,श्रवण यंत्र,बैसाखी सहित कई संबंधित सामग्रियों का वितरण किया।इस कार्यक्रम में सीडीपीओ गीता अल्बिना बेसरा सहित पर्यवेक्षिका खुर्शीदा खातून,ललिता कुमारी सहित सभी संबंधित कर्मी एवं सेविका मौजूद थे।

You missed