Spread the love

डुमुरिया : लखाईडीह में जाहेर थान व आश्रम की चारदीवारी निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

प्रभाकर… ✍️

Advertisements
Advertisements

घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत लखाईडीह गांव में कल्याण विभाग की पहल पर जाहेर थान एवं आश्रम की चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ नारियल फोड़कर किया।

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से जाहेर थान और आश्रम परिसर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। चारदीवारी निर्माण से न केवल इन स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में भी सुविधा होगी। यह स्थल स्थानीय आदिवासी समुदाय के आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां समय-समय पर पूजा-अर्चना और पारंपरिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।

इस निर्माण कार्य को लाभुक समिति के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी और कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह योजना गांव के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे सामुदायिक एकता को भी बल मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग की प्रोफेसर इंजीनियर पूर्णिमा महतो, सिद्धार्थ मार्डी, सत्य प्रकाश सहित ग्रामीण उपस्थित थें।

You missed