
तुरामडीह में भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआत

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी यूसीआईएल तुरामडीह कॉलोनी की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाली भव्य दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को पंडाल निर्माण स्थल पर भूमि पूजन विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। पूजा कंपनी के जनरल मैनेजर चंचल मन्ना की उपस्थिति में पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति से संपन्न की गई।
इस अवसर पर कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एन.के. नायक, कैशियर धर्मेंद्र सिंह, फाउंडर रोमा कान्त दास, प्रदीप भट्टाचार्य, प्रेम सिंह, रूपेश सिंह, उपेंद्र सिंह, राधे गोप, उत्तम भगत, उज्जल दास सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल मंदिर के प्रारूप में भव्य और आकर्षक रूप से तैयार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का पंडाल श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

