Advertisements
Spread the love

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता व जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

रांची : झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में मांडर प्रखंड के बिसाहखाटंगा में ‘जागृति’ – नालसा योजना-2025 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सुमन ठाकुर, विनीता कुमारी, सोनी कुमारी, कालिन्द्र गोप, तालिब अंसारी, राजा वर्मा, पंचायत सचिव श्रीनाथ हजाम, मुखिया स्नेहा एक्का समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने नालसा की ‘जागृति’ योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने मानव तस्करी एवं नशा उन्मूलन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर सतत निगरानी रखें और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखें। पीएलवी सुमन ठाकुर ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। वहीं अन्य पीएलवी सदस्यों ने प्री-लिटिगेशन, असंगठित मजदूरों के निबंधन, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, बाल श्रम, बाल अधिकार एवं बाल विवाह कानून से संबंधित जानकारी दी। साथ ही मोटर वाहन दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजे पर भी प्रकाश डाला गया।