Advertisements
Spread the love

जी ० पी ० हाई स्कूल हेसल में 10 वीं के  छात्र – छात्राओं को दी गई विदाई l

Advertisements

रिपोर्ट : अर्जुन कुमार प्रमाणिक

राँची/ अनगडा :  प्रखंड के हेसल  स्थित जी ० पी ०मध्य एवं उच्च विद्यालय हेसल अनगड़ा में  वर्ग दसवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई । समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के विभाग अध्यक्ष एवं कॉमर्स के डीन डॉ अमर कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर कुमुद कला मेहता थे l डॉ अमर कुमार चौधरी डॉक्टर कुमुद कला  मेहता , विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार महतो एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया विदाई समारोह में वर्ग नवी के छात्र-छात्राओं के द्वारा विदाई गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने सबका मन मोह लिया l छात्र-छात्राओं का अभिवादन तिलक लगाकर एवं गुलाब का फूल देकर किया गया l डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं l वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दिए डॉक्टर कुमुद कला मेहता ने छात्र जीवन के मूल्यों का उल्लेख करते हुए छात्र जीवन के महत्व का चित्रण किए l विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार महतो ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी मेहनती और ईमानदार हैं l
इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा फल बेहतर होगा इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं हमेशा अपनी प्रतिभा से पढ़ाई एवं खेल के क्षेत्र में उज्जवल रहे हैं और वह इस क्षेत्र और झारखंड का नाम रोशन किए हैं l विद्यालय के शिक्षक मोहन महतो, खेदना महतो विमला देवी, सुजीत कुमार चौधरी आदि ने अपना विचार रखें । सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन वीणा  तेरेसा  तिर्की एवं मंच संचालन बृजलाल महतो ने किया । समारोह को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा 

You missed