Advertisements
Spread the love

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने मंदिरो में चलाया स्वच्छता अभियान…

सरायकेला (संजय मिश्रा )

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा तक देश के सभी मंदिरों और तीर्थ स्थलों की स्वच्छता सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया है। जिसके निमित्त शनिवार को सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मानिकबाजार बाबा महाकालेश्वर शिव मंदिर और कीता काली मंदिर एवं बजरंगबली मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, प्रखंड महामंत्री राजू महाली, प्रशांत साहू, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय नंदी, भाजपा नेता पांडू नायक, हाथी महतो, उप मुखिया धीरज महतो आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें अयोध्या धाम में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के आगमन का आमंत्रण पत्र दिया। और इस विशेष दिवस को आस्था के साथ विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हुए मनाए जाने का निवेदन किया।