
घाटशिला : पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद ने सैनिक कांप्लेक्स का मांग रखा
रिपोर्ट : दीपक नाग


घाटशिला के पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के द्वारा देश के अमर शहीदों और शहीद फौजी भाईयों से संबंधित नियमित रुप से कार्यक्रम चलाते रहते हैं। देश के स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को भी जोरदार तरीके से मनाया जाता है।

समिती के संचालक मोहम्मद जावेद ने बताया कि, घाटशिला के पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद के द्वारा काफी दिनों से घाटशिला के पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद के सदस्यों का एक मांग लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है। इन लोगों ने क्षेत्र के पूर्व झामुमो विधायक सह मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के समक्ष भी यह मांग रखा था। जिस पर उन्होंने समिति के लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिए थें। इस मांग को लेकर आज समिति के सदस्यों ने स्थानीय झामुमो विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मो. जावेद कर रहे थे, साथ में मुख्य रूप से हानी कप्तान सुगदा मार्डी और धानो टूडु, सब मेजर लुगु बास्के, हवलदार रघुनाथ हांसदा, एस एम हवलदार जे वी एस कालाउन्दिया, हवलदार जे जी एस गिल, टी आफिसर गौरांग पात्र, वीर नायर हेमंत मुर्मू, वीर नायर शीला मुर्मू, वीर नायर सुनिता त्यागी, वीर नायर पूनम कूदादा, हिसी टुडू, श्रीमती सुशीला बास्के, श्रीमती साक्रो मुर्मू, श्रीमती लीली मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थें।
