Advertisements
Spread the love

गंजिया बैराज में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन ने अवैध मदिरा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया बैराज के पास बने एक अस्थायी ढांचे में चल रही अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश और उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार तिवारी के निर्देशन में गुरुवार को उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की।छापेमारी में भारी मात्रा में शराब निर्माण एवं पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई। जब्त सामग्री में शामिल हैं । 200 लीटर स्पिरिट करीब 50 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब2 लीटर कैरामेल बड़ी संख्या में नकली लेबल खाली बोतलें, ढक्कन, कॉर्क मैकडॉवेल, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज समेत कई प्रीमियम ब्रांडों की खाली व भरी पेटियाँ उत्पाद विभाग के अनुसार, इस अवैध शराब निर्माण गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। पूरे मामले में उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। छापेमारी टीम में सरायकेला-खरसावाँ और पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग के अधिकारी, साथ ही गम्हरिया थाना पुलिस के जवान शामिल थे।प्रशासन ने कहा है कि नववर्ष से पूर्व अवैध शराब पर विशेष अभियान और अधिक तेज किया जाएगा, ताकि जिले में ऐसे अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।