Advertisements
Spread the love

दुबराजपुर में अंचलाधिकारी ने की ,अधिग्रहित जमीन के रैयतों के साथ वार्ता…

राजनगर: रविकांत गोप

Advertisements

सरायकेला से राजनगर मुनीडीह होते हुए ओडिशा जोड़ने वाली सड़क में दुबराजपुर गांव में कुछ काम रुका हुआ है. इसी मामले को लेकर सोमवार को राजनगर अंचलाधिकारी हरिश चन्द्र मुंडा ने दुबराजपुर गांव जाकर रैयतों से बात की. अंचलाधिकारी ने नौ रैयतों से बात की तथा अंचलाधिकारी के समक्ष रैयतों ने बताया कि अधिग्रहित जमीन में जितना मुआवजा राशि मिलना चाहिए,उतना नहीं दिया जा रहा है. हमारे मांग के अनुसार मुआवजा राशि का भुगतान करें और काम करे. जमीन देने के लिए तैयार है.अंचलाधिकारी ने उन रैयतों को समझाया कि अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि तय किया हुआ है. उसी के अनुसार सभी रैयतों का मुआवजा राशि दिया जाता है. इसमे जिसका जितना हाक बनता है उसी के अनुसार दिया जाता है।

You missed