Advertisements
Spread the love

चौका थाना की पहल:- चौका पंचायत के दुरबाजपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल-हॉकी मैच, खिलाड़ियों को जर्सी व खेल किट का वितरण

Advertisements


सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत के चौका थाना अन्तर्गत,चौका पंचायत के दुरबाजपूर मे सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय फुटबॉल एवं हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौका थाना की ओर से खेल भावना और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, पुलिस निरीक्षक,चौका थाना में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को जीवन में अनुशासन, टीम भावना तथा सकारात्मक सोच का आधार बताया।कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल और हॉकी मैच बड़े उत्साह के साथ खेला गया। ग्रामीण दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैच के समापन पर पुलिस अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट एवं जर्सी वितरित की गई, ताकि वे भविष्य में भी खेल गतिविधियों से जुड़े रहें।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशा और असामाजिक गतिविधियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देने में सहायक साबित होते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित