Advertisements

जमशेदपुर : गैस सिलेंडर लदा टेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया…
जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत हाथी- घोड़ा मंदिर के समीप गैस सिलेंडर लदा एक टेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया ।
Advertisements

इस दूर्घटना के कारण थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा- तफरी मच गई । वैसे गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ । हालांकि इस हादसे में टेलर का चालक घायल हुआ है । जिसे, इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है । सूचना मिलते ही साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है । घटना मंगलवार तड़के 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है ।
