Advertisements
Spread the love

मारपीट मामला दर्ज :-

Advertisements

आपसी पुरानी रंजीश में पड़ोसी आपस में भिड़े,

दोनो पक्षों पर मामला दर्ज….

जमशेदपुर DEEP : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी सुभाष दुकान के पास दो पड़ोसी देर रात आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता नहीं होने पर अंततः थाने में काउंटर केस दर्ज कराया गया. घटना के बाद जुगसलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है. पहले पक्ष की ओर से गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले सुलतान ने अपने ही पड़ोसी जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और मुजाहिद हुसैन के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. इसी तरह से दूसरे पक्ष की ओर से जाहिद हुसैन ने सलतान और तौहिद के खिलाफ मारपीट करने और गलौज करने का मामला दर्ज कराया गया है.