Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर के ऋत्विक शांडिल्य ने हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा में 20वां स्थान किया हासिल…

जमशेदपुर: दीप पोल : शहर के ऋत्विक शांडिल्य ने हरियाणा लोकसेवा आयोग (न्यायिक सेवा) परीक्षा 2024 में 20वां स्थान हासिल कर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। ऋत्विक अब हरियाणा में न्यायिक पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। ऋत्विक, जमशेदपुर के वर्तमान सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और किरण ठाकुर के पुत्र हैं।

Advertisements

ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल से 2017 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने क्लैट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, रांची से एलएलबी की पढ़ाई की। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा में 20वां रैंक हासिल किया, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता ने मुझे शिक्षा के प्रति समर्पण और अनुशासन की सीख दी है। मेरा उद्देश्य न्यायपालिका के स्तंभ को और मजबूत करना है ताकि जन सामान्य को न्याय मिले।”

ऋत्विक की इस सफलता से उनके परिवार और पूरे जमशेदपुर में खुशी की लहर है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।