
झारखंड की सांस्कृतिक शान महावीर नायक को मिला पद्म श्री सम्मान

राँची । झारखंड के सांस्कृतिक गौरव और ठेठ नागपुरी गायक महावीर नायक को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे झारखंड और विशेष रूप से नागपुरी लोकसंस्कृति के लिए गर्व का विषय है।
महावीर नायक, जो कि अखरा कला सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष हैं, नागपुरी संगीत में अपने अतुलनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें विशेष रूप से “भिनसरिया राग के राजा” के रूप में जाना जाता है। पद्म श्री से सम्मानित किए जाने के बाद जब वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लौटे, तो पूरे नायक समाज ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर घासी (नायक) युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ‘टाइगर’ नायक, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक, और समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे। स्वागत करने वालों में विजय शंकर नायक, अनिल नायक, अशिष नायक, संजय नायक, सूरज नायक, पिंटू नायक, सकलु नायक, अजय नायक, विजय नायक, सतीश तिर्की, सुरेश नायक, महावीर राम, कृष्ण नायक, रौनक कुमार नायक, सुमेश नायक, निखिल नायक, मुकुल नायक, मुन्ना लोहरा, बजरंग नायक, मनटु नायक, बबलू नायक, रोशन नायक, नरेश नायक, राजन नायक, राजेश नायक, राजू नायक (डुंगरी), सचिन नायक, शंकर नायक, देवानंद नायक, और विरू नायक शामिल थे।
समाज के वरिष्ठ सदस्य मुकेश नायक ने कहा, “महावीर नायक न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए एक सांस्कृतिक धरोहर हैं। यह सम्मान हमारे समाज और झारखंड की लोकसंस्कृति के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।”

