Spread the love

 

झारखंड-ओड़िशा सीमा पर नक्सलियों के मंसूवें को सीआरपी एफ ने किया फेल,

सारंडा इलाके में बिछा रखा था लैंड माइन्स, नक्सलियों के खिलाफ

सर्च अभियान के दौरान 3 लैंड माइन बरामद…..

झारखंड व ओड़िशा में सक्रिया प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों राज्यों की सीमा से सटे ओड़िशा के सुंदरगढृ जिले के सारंडा इलाके के केबलांग थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को 3 लैंड माइन मिले हैं। इसका वजन 2 किलो ग्राम, 12 किलो ग्राम तथा 15 किलो ग्राम था। इन विस्फोटक का नष्ट कर दिया गया है।

सर्च अभियान के दौरान मिली –

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 19 वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार के बताया कि यह सर्च अभियान टोपाडीह, रेंजड़ा, स्वयंबा के इलाके में चलाए जा रहे थे। इस दौरान पता चला कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जगह-जगह लैंड माइन लगाया हुआ है। इस अभियान में सुरक्षा बलों की ओर से खोजी कुत्तों की मदद ली गई। आसपास लगे सभी लैंड माइन को जमीन से निकाल लिया गया। सुरक्षा बलों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सारंडा के अंतर्गत आने वाले इस जंगली इलाके में वर्तमान में नक्सली नेता अनमोल उर्फ समर का दस्ता निरंतर सक्रिय रहता है। नक्सलियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम ओडिशा पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंड माइन का पता चला। जिसे बम निरोधक दस्ता ने सावधानी पूर्वक निकाल जंगल में ही नष्ट कर दिया। इस शक्तिशाली लैंड माइन से नक्सली सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचा सकते थे।

सीमावर्ती इलाके में लैंड माइन बरामद होने की सूचना के संबंध में पूछे जाने पर पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि अब तक इसकी आधिकारिक जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। झारखंड पुलिस लंबे समय से इस पूरे क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और ओड़िशा पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है।

Advertisements

You missed