Advertisements
Spread the love

अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड में कालिंदी परिवार को मिली नौकरी, अफवाहों पर लगाम लगाने की अपील

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला । कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए विस्थापित / प्रभावित श्रमिक सहयोग समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया है कि कालिंदी परिवार को कंपनी में रोजगार मिला है। समिति के अध्यक्ष सुधीर महतो ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह भ्रम फैला रहे हैं कि कालिंदी परिवार को नौकरी नहीं दी गई, जबकि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004-05 में कंपनी ने कालिंदी परिवार की 4.70 एकड़ जमीन अधिग्रहित की थी, जिसके बदले प्रति एकड़ ₹1 लाख 75 हजार का मुआवजा दिया गया। इसके साथ ही परिवार के कई सदस्यों को कंपनी में स्थायी और नियमित नौकरी भी प्रदान की गई । समिति ने कहा कि अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड हमेशा से विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा और औद्योगिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नियुक्ति का आधार किसी जाति या समाज नहीं, बल्कि योग्यतानुसार और विस्थापन समझौते के अनुरूप तय किया गया है । कुछ लोगों द्वारा कंपनी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से गलत जानकारी फैलाई जा रही है। समिति ने अपील की कि बिना तथ्यों की जांच किए किसी भी अफवाह पर विश्वास न किया जाए । कंपनी में कार्यरत कालिंदी परिवार के सदस्यों में सुसेन, लक्खी, धीरेन, रामपदो, राखी, मुसरु, हाराधन, दुखु, अजित, संतोषी, करमी, गणेश, रवि, जोगेन, ज्योत्सना, निताई, मनटू, गोविन्दो, सनातन, कृष्णा, अर्जुन और पंकज कालिंदी सहित कई अन्य शामिल हैं, जो आज भी नियमित रूप से कंपनी में कार्यरत हैं और उसके विकास में योगदान दे रहे हैं।