
घाटशिला : पूर्व सैनिकों-अर्धसैनिक बलों ने हर्षोल्लास के साथ भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस मनाया…
दीपक नाग ...✍️

आज १५ नवंबर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन है। साथ ही आज के ही दिन झारखंड राज्य को अलग पहचान मिली थी। इस अवसर पर घाटशिला के पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों ने घाटशिला के सदस्याओं द्वारा है एचसीएल / आईसीसी मौभंडार गेट के समक्ष स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा में माल्यार्पण किया । इसके उपरांत झारखंड राज्य को अपने अमूल्य योगदान देने वाले तीन व्यक्तियों को परिषद द्वारा आदिवासी समाज की रीती रिवाजों से सर मे ग़मछा से पगड़ी बांधी गई ।

इस अवसर पर एचसीएल / आईसीसी के यूनिट हेड कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर शेट्टी, पद्मश्री जनूम सिंह सोय और शौर्य चक्र मो जावेद का पगड़ी पोसी किया गया।
तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत और अंत में ईडी एचसीएल /आईसीसी श्याम सुंदर शेट्टी, शौर्य चक्र मो जावेद, कच्छप मैडम के द्वारा बिरसा मुंडा के विचारों पर प्रकाश डाला गया जिससे एक सशक्त झारखंड राज्य बन सके ।
मौके पर पूर्व सैनिकों में मुख्य रूप से सचिव ईसीसी वर्कर यूनियन के ओम प्रकाश सिंह, कैप्टन धनों टुडू, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, ASO अनूप कुमार मिश्रा, रवींद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर भांजे बारी, सुशील मुर्मू, गणेश मुर्मू , धनों मुर्मू, नारी शक्ति हिसी टुडू, सुशील बास्के, सुनीता त्यागी, वीर नारी हेमंती मुर्मू, पानो टुडू नेताजी सुभाष मंच के मुकुल महापात्र, विपिन कुमार सिंह, सीमांत बारीक, रश्मिता घोष, रंजीत दत्ता उपस्थित थे।
