Advertisements
Spread the love

रजत जयंती वर्ष पर न्यू बॉयज क्लब जगधात्री पूजा कमिटी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर / गोलमुरी । गोलमुरी ईस्ट बंगाल कॉलोनी स्थित न्यू बॉयज क्लब जगधात्री पूजा कमिटी ने अपने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूजा की शुरुआत निशुल्क रक्तदान शिविर से की।

इस एक दिवसीय शिविर का आयोजन टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

पूजा कमिटी द्वारा यह पहल मानव सेवा को समर्पित थी। जहां हर वर्ष 29 से 31 अक्टूबर तक जगधात्री पूजा का आयोजन होता है, वहीं इस बार 26 अक्टूबर को पूजा का शुभारंभ रक्तदान कर समाजहित की मिसाल पेश करते हुए किया गया।

इस अवसर पर समिति सदस्यों ने कहा कि “भक्ति के साथ सेवा भी पूजा का ही एक रूप है”, और इसी भावना से भक्त सह रक्तवीर योद्धाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में
संरक्षक दीप सेन, सुब्रत रॉय, उज्ज्वल रॉय, उदय शंकर रॉय, बापी कर्मकार, बिजन सरकार, जयश्री कर्मकार, सौमित्र,
साथ ही टीम पीएसएफ के
निर्देशक अरिजीत सरकार, दीपक कुमार मित्रा, तपन चंदा, सोमनाथ दत्ता, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, किशोर साहू, उमा शंकर, धनंजय, शुभंकर, विशाल, रत्नेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You missed