
शुक्रवार को नगर परिषद दुमका के अध्यक्ष पद के लिए 9 एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के अध्यक्ष पद हेतु 03 अभ्यर्थियों ने कटाई नाजिर रशीद

दुमका नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिले के नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र में नाम निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है।
दुमका संवाददाता-मौसम गुप्ता
शुक्रवार को नाम निर्देशन के दूसरे दिन नगर पंचायत बासुकीनाथ के अध्यक्ष पद हेतु 03 अभ्यर्थियों द्वारा नाजिर रसीद कटवा कर नामांकन पत्र क्रय किया गया। इनमें मनोरमा देवी, बनलता देवी एवं वीणा देवी के नाम शामिल हैं।इसी क्रम में नगर परिषद दुमका क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को कुल 09 अभ्यर्थियों ने नाजिर रसीद कटवा कर नामांकन पत्र क्रय किया है। इनमें विवेक भारती, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद, अंकित कुमार, मनोज कुमार रजक, उदय कुमार सिंह, सुमित कुमार, रवि शंकर मंडल शामिल हैं।

