Spread the love

 

पाकुड़ (सुमित भगत ) : 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवशर पर पाकुड़ में झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

जहां झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ पाकुड़ शहर के गांधी चौक स्थित आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया,वही झामुमो कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पों की वर्षा की एवं गांधीजी अमर रहे सत्य की जीत हो असत्य का नाश हो जैसे कई नारे लगाए गए। जिला अध्यक्ष ने उनके कार्यो पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया और कहा कि आज के दिन ही भरतीय महामानव कहे जाने वाले महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था,जिन्हे सारा देश राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करता है। जिन्होंने अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई एव भारतीयों सहित पूरे विश्व में अहिंसा का पाठ पढ़ाया श्याम यादव ने कहा की बापू ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। उनके कार्यों व विचारों के कारण ही 2 अक्टूबर को भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे प्रमुख आंदोलन के जरिये ब्रिटिश साम्राज्य की नींव कमजोर करने में बड़ा रोल अदा किया एवं देश को आजाद करने मे अहम भूमिका निभाई, आज भी भारत सहित कई देश उनके दिखाये मार्ग पर चल विश्व मे अपना परचम लहरा रहे है। मौके पर
जिला प्रवक्ता वंशराज गोप,संयुक्त सचिव महमूदआलम,अल्पसंख्य अध्यक्ष हबीबुर राहमांन,युवा मोर्चा सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक सचिव वीरेन घोष,स्वस्थ प्रतिनिधि प्रकाश सिंह,किशोर भगत, मिथिलेश घोष,नूर आलम तनवीर हुसैन ,नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर,नगर सचिव रियाज अंसारी, शहनवाज खांन, मिम अंसारी,राजू सिंह,राजेश यादव,महिला प्रखंड अध्यक्ष शहनाज खातून, प्रखंड उपाध्यक्ष मुलुद्दीन शेख,अनिकुल शेख,कदम रसूल,गुलाम रशूल,फिरोज अली, यूसुफ खान,अब्दुल राशिद, अब्दुल कादिर,जफरुल शेख,यूसुफ खान,साफु शेख,वशिम आकरम, हाशिम खान,मुशा शेख,दनरुल शेख,आपेल शेख,मो बारीक शेख, फिरोज अली,अली शेख, आलमगीर आलम, जाकिर शेख,जियाउल शेख, गोल मोहम्मद,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मजूद थे।

Advertisements

You missed