
खिजरी में पंचायत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं बीएलए सम्मेलन संपन्न

Arjun Kumar Pramanik……..✍️
नामकुम(राँची) । खिजरी विधानसभा स्तरीय ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं बीएलए का सम्मेलन खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय परिसर, लुपुंगटोली में आयोजित किया गया।विधायक राजेश कच्छप ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि खिजरी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के. राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य सह झारखंड प्रभारी ने कहा कि—
ग्राम पंचायत स्तर की समस्याओं को कमिटी के पदाधिकारी मिलकर हल करें। प्रत्येक माह बीएलए बैठक करें और महिलाओं की समस्या, मनरेगा सहित स्थानीय मुद्दों को विधायक से समन्वय कर निपटाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एसएआर के माध्यम से वोटरों को रोकने का काम कर रही है। सभी बीएलए को प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाया जाएगा। सह प्रभारी सिरिबेला ने कहा कि भाजपा ने बिहार में 69 लाख लोगों का वोट अधिकार खत्म किया और झारखंड में भी ऐसी ही कोशिश की जा रही है। यह लोकतंत्र पर हमला है। बुथ स्तर पर वोटरों के अधिकार की रक्षा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस दफ्तरों पर हमले किए जा रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। सभी बीएलए एकजुट रहें और बूथ को मजबूती से संभालें। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्देश दिया कि 28 दिसंबर को सभी अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएं और 14 दिसंबर को भारी संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचें। कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को मजबूत संविधान दिया है और आज भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। कांके विधायक सुरेश बैठा ने बीएलए को अनुशासन और एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाने की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा देश को कमजोर करने में लगी है, जबकि खिजरी क्षेत्र के कार्यकर्ता मजबूत संगठन खड़ा कर रहे हैं। पिछली लोकसभा में खिजरी विधानसभा से कांग्रेस को बढ़त मिली थी, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में रिया तिर्की, शाहजादा अनवर, रियाज अहमद, अशोक मिश्र, दुतिनाथ महतो, अली इमाम परवेज, माधो कच्छप, सतीश पंडा, विजय टोप्पो, तुलसी खरवार, हरिमोहन महतो, श्रवण मुण्डा, राजेंद्र मुण्डा, एतवा उरांव, दीपा उरांव, आशा कच्छप, अनीता देवी, रीता होरो समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

