Advertisements
Spread the love

पोटका : भूटान के बौद्ध मंदिर नुमा बना हल्दी पोखर का दूर्गा पूजा पंडाल…

रिपोर्ट – अभिजीत सेन

Advertisements

पोटका के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का पट्ट रविवार को खुल गया। वही हल्दी पोखर बाजार स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी हल्दी पोखर द्वारा निर्मित भूटान के बौद्ध मंदिर के आकर्षित रुप दुर्गापूजा पंडाल का उदघाटन संयुक्त रूप से अतिथियों समाजसेवी पद्मावती कुंडू,भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, पुष्पा देवी,चंद्रिका मुखर्जी व सीमा मंडल  ने फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की देवी हैं। अपने विराट शक्ति से शत्रुरुपी राक्षस का वध कर पृथ्वी को आततायियों से मुक्त कराया। अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्र होते हुए भी शहर जैसा भव्य पंडाल निर्माण और सुंदर प्रतिमा स्थापित करने हेतु पूजा आयोजन समिति की सराहना किया। नारी शक्ति देवी दुर्गा के पंडाल का उदघाटन नारी शक्तियों द्वारा किया जाना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा मां दुर्गा से क्षेत्र के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना करतीं हूं । इस अवसर पर पूर्व सीएस डा.ए के लाल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, गणेश सरदार,सुदीप डे,अध्यक्ष सुरजीत कुंडू,उपाध्यक्ष दुलाल मुखर्जी, सचिव शैलेन गुहा, चंद्रशेखर गुप्ता,दिलीप राम, रमेश मोदी, दिलीप अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता,विष्णु कुंभकार, संजय कुंडू, कृष्णा नंदी, सुजय नंदी, निलेश खंडेलवाल,,विक्की गुप्ता, सोनू अग्रवाल, राहुल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके पूर्व मीरा मुंडा ने खैरपाल बांग्ला क्लब,उत्कल क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन तथा छोटा आमदा में दुर्गा मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुई।