Spread the love

राजनगर के छोटाकांकी में पेवर ब्लॉक व आरसीसी स्लैब उद्योग का हुआ शिलान्यास

Advertisements
Advertisements

राजनगर प्रखंड के बाना पंचायत अंतर्गत (राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग)छोटा कांकी में भारद्वाज इंटरप्राइजेज(पेवर ब्लॉक,पिलर एवं आर सी. सी.स्लैब बॉउंड्री निमार्ण हेतु)एक लघु उद्योग का शिलान्यास जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रकाश महतो ने फीता काट कर किया।बता दें कि उक्त उद्योग समाजसेवी भीष्म देव सिंह(मोन्टी)इसके कर्ताधर्ता है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास कार्यों में फेवर ब्लॉक एवं आर सी.सी.बाउंड्री निर्माण की काफी मांग थी।जिसके निमित यह उद्योग स्थापित किया गया है। पहले लोगों को 30 से 40 किलोमीटर दूर जमशेदपुर चाईबासा आदि क्षेत्रों से फेवर ब्लॉक प्राप्त होता था। लेकिन अब राजनगर के छोटा कांकी में यह लघुउद्योग स्थापित होने से यहां के स्थानीय लोगों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगी। वहीं उद्घाटन के मौके पर समाजसेवी प्रकाश महतो, विकास प्रधान,ग्राम प्रधान अजय कुमार मंडल,मुखिया रामसिंह हेम्ब्रम,पंचायत समिति सदस्य मनोज महतो,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बृहस्पति मंडल,किसान मित्र बुधेस्वर महतो, समाजसेवी बाबूलाल प्रधान,भीमसेन मंडल,बैधनाथ प्रधान,रंजन दलाई,समेत कई गणमान्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed