
एदल शिव मंदिर प्रांगण में भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान।

राजनगर प्रखंड एदल पंचायत अंतर्गत एदल गांव के शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष खिरोद महतो की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें राजनगर प्रखंड पूर्वी के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर प्रांगण, हरि मंदिर प्रांगण एवं पंचायत भवन के नजदीक साफ सफाई कर इस अभियान को सफल बनाया ।बता दें कि पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पकवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके निमित 23 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया ।वहीं इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी कुबेर कांत षाड़ंगी, प्रखंड महामंत्री उज्जवल मोदक,पवित्र महाकुड़,संटू नायक,कार्तिकेस्वर महाकुड़,कंचन मंडल,बिरजू नंदी,सामा साहू,संतोष महतो एव अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

