Advertisements
Spread the love

प्यासे को पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य विनय…

Advertisements

खोपड़िया मंदिर समिति ने आमजनों की सुविधा के लिए पनशाला का किया शुभारंभ…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

भीषण गर्मी को देखते हुए भुरकुंडा बाजार स्थित खोपड़िया मंदिर समिति द्वारा आमजनों एवं व्यवसायियों की सुविधा को ले मंदिर परिसर में पनशाला का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्य सह समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। विनय सिंह ने कहा कि मानवहित के बारे में पहल करना ही सच्ची समाजसेवा है। प्यासे को पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। मौके पर हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समिति के सचिव जीवन कुमार गुप्ता, सुरेश उपाध्याय, अमित शर्मा, पप्पू सिंह, सुखदेव राम, उमेश सिंह, बबलू मोदी, शिव कुमार गुप्ता, अजय गोयल, विनोद शर्मा, किशन, बाबूलाल नायक, राहुल, दिनेश कुमार आदि मौजूद थें।