Spread the love

पारसोतिया शिव मंदिर मनाई गई वार्षिक महोत्सव,पुर्व विधायक ममता और बजरंग हुए शामिल किया भक्तगण प्रसाद वितरण…

रामगढ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़ शहर के पारसोतिया स्थित श्री श्री प्राचीन शिव मंदिर निर्माण के प्रथम वार्षिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक ममता देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा के महागठबंधन पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो शामिल हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में विधिवत पूजा किए गए। कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि ममता देवी एवं विशिष्ट अतिथि बजरंग महतो को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर विधिवत स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना कार्यक्रम में महाभंडारे का भी आयोजन कमेटी के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के शुभ हाथों भंडारे का सुभारंभ कर भक्तों के बीच में भंडारे का प्रसाद का वितरण किया गया।

ममता देवी ने कहा इस प्राचीन शिव मंदिर एवं यहां के लोगों के साथ हमारा पुराना संबंध रहा हैं। पहले भी हमें यहां के लोगों औंर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होते रहा हैं। भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा हैं। भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि भोलेनाथ आप सब के ऊपर अपनी कृपा बनाए रखें। इसी क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं सबों की मनोकामना पूर्ण करें। यही कामना करते हैं। उक्त मौके पर आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल मुंडा नगर अध्यक्ष बलराम साहू जेके अग्रवाल आनंद कुशवाहा किशोर महतो कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सचिव विक्रम प्रसाद कोषाध्यक्ष दयालु प्रसाद महतो संरक्षक लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा हरि नारायण महतो संतोष महतो सुरेंद्र महतो पंकज सम्राट सुजीत महतो नीरज कुमार एवं सुरेंद्र दांगी सहित सैकड़ों भक्तगणों उपस्थित थे।

Advertisements

You missed