Spread the love

नामकुम में बीजेपी ने हेमंत सरकार के विरोध में निकाली विशाल

आक्रोश रैली….

रांची ब्यरो – भारतीय जनता पार्टी खिजरी एवं टाटीसिल्वे मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नामकुम प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आक्रोश एवं विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा और टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने किया। कार्यक्रम में करीब हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सांसद समाधान केंद्र सदाबहार चौक से पैदल मार्च कर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर व्याप्त भ्रष्ट्राचार के विरोध में आक्रोश एवं विरोध प्रदर्शन किया सभा को कांकें विधायक समरी लाल हटिया विधायक नवीन जायसवाल महिला मोर्चा के अध्यक्ष आरती कुजूर कार्यक्रम के प्रभारी मनोज कुमार चौधरी आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन खिजरी मंडल महामंत्री गोरखनाथ सिंह एवं राजू नायक ने किया धन्यवाद ज्ञापन टाटीसिल्वे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने किया।

                  विभिन्न वक्ताओं ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर है पूरे राज्य में खनिज संपदा की लूट हो रही है दिनदहाड़े डकैती और व्यवसाय को निशाना बनाया जा रहा है पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है नेताओं ने हेमंत सरकार को चेताया और कहां की आम जनता के हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक मार्च करेंगे यह तो शुरुआत है। मौके पर खिजरी मंडल प्रभारी सुधाकर चौबे,ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, शंकर सिंह मुंडा, समीर राय, सहराई पाहन, धन सिंह मुंडा, रमेश लकड़ा, विजेंदर राय, उमाकांत राय, प्रज्ञा भारती, सरोज राय, उर्मिला देवी, शिल्पी शालिनी, पुष्पा चौधरी, निर्मला सिंह, शोभा देवी, सीता देवी, मुन्ना बड़ाईक, आनंद सिंह, सहदेव सिंह, मनोज सिंह, गोपाल चौधरी, कौशल सिंह, अखिलेश यादव, दिलीप कुमार साहू, तुलसी गोप, एन पी सिन्हा, संतोष कुमार पांडा, संजय कुमार महतो, रितेश उरांव, राजेश टोप्पो, पिंटू सिंह, संजय सिंह, इत्यादि।

 

साथ ही साथ मौके पर उपस्थित टाटीसिलवे कार्यकर्ता

सिदाम सिंह मुंडा, मुक्ति नाथ मिश्रा, सतजीत सिंह, उमेश बड़ाईक, महिराम महतो, गोवर्धन महतो, पूनम पांडे, नेहा देवी, राजू लकड़ा, योगेश महतो, सुरेंद्र महतो, रामचरण पाहन, सुनीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

Advertisements

You missed