Advertisements
Spread the love

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पहुंचे रांची;

हुआ भव्य स्वागत…

रांची। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू एवं प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह के साथ किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे।

जहां केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर कार्यकर्ताओ से सीधे जुड़ाव और संपर्क क़ो लेकर कार्यसमिति सदस्य के घर पहुंच कर आवास में कार्यकर्ताओ से मिले। इसी क्रम में नामकुम बाजार स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भी शारदा सिंह के नेतृत्व मे महिलाओ द्वारा बुके देकर उनका सम्मान स्वागत किया गया।

जबकि मनोज सिंह के आवास पर माला और झारखण्ड के देव स्थलों की पुस्तक भेंट की गई। साथ ही सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौक़े पर मंटू राय, रिंकू राय, बिकु सिंह,अनिल वर्मा,अनिल सिंह,विनोद एक्का सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed