Spread the love

नगर पंचायत द्वारा टैंकर से की गई पेयजल आपूर्ति…..

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कालूराम चौक से थाना चौक के सड़क मार्ग के बाएं किनारे के क्षेत्र में बाधित पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति को लेकर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गई।

Advertisements
Advertisements

इस संबंध में मंगलवार को सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक द्वारा उक्त क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था। भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से उक्त क्षेत्र के आमजन काफी परेशान थे। टैंकर द्वारा पेयजल आपूर्ति किए जाने के पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।

You missed