Advertisements
Spread the love

 

पाकुड़ सुमित कुमार

Advertisements

कई संगठन में प्रमुख दायित्व का निर्वाहन कर सत्य सनातन संस्था के सदस्य बमभोला उपाध्यय को प्रथम झारखंड छात्र युवा संसद महोत्सव में युवा सांसद के रूप में चयन किए जाने पर सत्य सनातन संस्था पाकुड़ इकाई के द्वारा पुष्पगुच्छ एंव फूलों का माला पहना कर सम्मानित किया है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि जनप्रतिनिधि के रूप में पूरे झारखंड के 24 छात्रों में अपना स्थान सुनिश्चित कर बमभोला उपाध्यय ने जिला का नाम रौशन किया है। संस्था के द्वारा उन्हें सम्मानित कर उवज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्था के संयुक्त सचिव चंदन प्रकाश, राजेश यादव, सागर चौधरी, बबलू सिंह, अजय भगत, सत्यम भगत, शिभम गुप्ता , प्रलय कर, राजा कुमार सहित अन्य ने भी माला पहला कर बधाई दी । साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की है।