Advertisements
Spread the love

पाट भोक्ताओं के बीच धोती, गंजी गमछा का किया गया

वितरण……

सरायकेला। सोमवार से शुरू हो रहे चड़क पूजा के उपासक पाट भोक्ताओं के बीच परंपरा अनुसार धोती, साड़ी, गंजी एवं गमछा का वितरण किया गया। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में सरायकेला अनुमंडलाधिकारी सह केंद्र के पदेन सचिव राम कृष्ण कुमार द्वारा पाट भोक्ताओं के बीच उक्त सामग्री का वितरण किया गया।

Advertisements

जिसमें मुख्य वक्ता को साड़ी के साथ धोती, गंजी एवं गमछा प्रदान किया गया। शेष सभी भोक्ता को धोती, गंजी एवं गमछा प्रदान किया गया। केंद्र के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक की उपस्थिति में प्रदान किए गए उक्त सामग्री द्वारा पंडित महेश महापात्र सहित 17 भोक्ता लाभान्वित हुए।

इसमें शामिल भोक्ताओं में घटवाली संयोजक हर मोहन दास, भोक्ता तपन कुमार साहू, पाट भोक्ता राज कुमार पड़िहारी, दिलीप कुमार साहू, मनोज कुमार पड़िहारी, अनुर्ध्वज पड़िहारी, यशवंत कामिला, गुरा कामिला, रवि साहू, बसंत कुमार पड़िहारी, विसो पड़िहारी, इंद्र बेहरा, भोला नाथ बेहरा, गुरुवा साहू, पटम मुखी एवं गणेश बारिक शामिल रहे।

You missed