Spread the love

कंज्यूमर फोरम सरायकेला के सबसे पुराने मामले का

किया गया निष्पादन……

सरायकेला। कंज्यूमर फोरम सरायकेला के सबसे पुराने मामले का कंज्यूमर फोरम के पीठासीन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा निष्पादन किया गया। वाद संख्या 200/ 2010 में भुक्तभोगी अमित कुमार पारित द्वारा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से अपनी गाय के लिए इंश्योरेंस कराया गया था।

Advertisements
Advertisements

परंतु गाय की मृत्यु होने पर इंश्योरेंस कंपनी ने इंश्योरेंस क्लेम नहीं दिया। और काफी परेशान भी किया। जिसके बाद पीड़ित भुक्तभोगी ने कंज्यूमर फोरम में आवेदन दिया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कंज्यूमर फोरम के पीठासीन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने निर्णय दिया कि आवेदक अमित कुमार पारित को ₹20000 मुआवजा तथा ₹5000 लिटिगेशन कॉस्ट के तौर पर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को भुगतान करने का आदेश पारित किया। यह मामला कंजूमर फोरम सरायकेला का सबसे पुराना मामला है।

You missed