चौथे नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने एक गोल्ड के साथ जीते कुल 6 पदक . . .
सरायकेला: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संपन्न हुए चौथा नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने 1 गोल्ड समेत कुल 6 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। उक्त चैंपियनशिप में झारखंड के 14 एथलीट विभिन्न इवेंट्स में भाग लिए जिसमे कुल 6 पदक प्राप्त हुआ। पदक विजेता एथलीटों में सिकंदर महतो को 5 किमी वांकिग रेस में गोल्ड मेडल, भाला फेंक में चैताली मार्डी को रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में टुहुक महतो को रजत पदक व 200 मी दौड़ में कांस्य पदक, 400 मीटर दौड़ में शोभा मार्डी को कांस्य पदक एवं चार गुणा चार सौ मीटर दौड़ में पिंकी सामड, श्वेता महतो, टुहुक महतो व शोभा मार्डी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सभी पदक विजेता एथलीटों को राज्य भर के खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Saraikela News : कोल्हन यूनिवर्सिटी क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के हित में काशी साहू कॉलेज में ए...
Saraikela : कायाकल्प योजना के तहत सदर अस्पताल सरायकेला का स्टेट टीम ने किया एक्सटर्नल एसेसमेंट...
Saraikela : नई शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ-साथ शैक्षिक विकास को लेकर मुखिया सम्मेलन 2022 आगाम...

