SARAIKELA NEWS : 19 लोगों की हुई मोतियाबिंद जांच, आठ का आपरेशन तीन को . . .

Advertisements
Spread the love

19 लोगों की हुई मोतियाबिंद जांच, आठ का आपरेशन तीन को . . .

सरायकेला। सार्थक संकल्प फाउंडेशन संस्था द्वारा राजनगर प्रखंड के कमलपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान पूर्णिमा नेत्रालय के डाक्टरों द्वारा 19 मोतियाबिंद मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 8 लोगों को मोतियाबिंद होने की पुष्टि हुई। जिनका आपरेशन तीन मार्च को पूर्णिमा नेत्रालय में निश्शुल्क किया जाएगा। इसके साथ ही ह्रदय से जुड़े रोगियों की पैथकांड द्वारा ब्लड जांच किया गया। इस दौरान 20 लोगों का ब्लड जांच किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्थक संकल्प फाउंडेशन निदेशक अनुज सिंह, अनिता सिंह राठौर की भूमिका रही। इसके साथ ही अजय सिंह राठौर, सुमित तृप्ति, ज्योति जेना, सुनीता सचदेव, कमल राठौर, प्रवीण सिंह, अशोक सिंह,राज सिंह, एमितेश तिवारी और अन्य उपस्थित रहे।

You missed