34 वर्षों की बेदाग सर्विस के बाद सेवानिवृत्ति पर दी गई
भावभीनी विदाई……
सरायकेला। 34 सालों की बेदाग सर्विस के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार और हवलदार मोतीराम महतो को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दुगनी स्थित पुलिस केंद्र में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। कहा कि 34 सालों की बेदाग सर्विस देना भविष्य के पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है।
Advertisements

Advertisements


मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला हरविंदर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार, पुलिस एसोसिएशन परिचारी पर्वर जेवियर बाखला, अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी एवं मंत्री अनिल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।

