Spread the love

मानकी मुंडा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए कोल

झारखंड बोदरा…..

सरायकेला : मानकी मुंडा संघ के संगठन प्रभारी सावित्री कुदादा की अध्यक्षता में शुक्रवार को दुर्गा पूजा मैदान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी के सहमति से संघ का पुनर्गठन किया गया. इसके तहत मानकी मुंडा संघ के संगठन संरक्षक के लिए सीताराम तियू,कार्यकारी अध्यक्ष के लिए कोल झारखंड बोदरा,उपाध्यक्ष के लिए लाल सिंह सोय एवं विजय सिंह बोदरा,महासचिव के लिए शिवा गोडसोरा,सचिव के लिए दुर्गा सोय,सह सचिव के लिए सुपाय सोय तथा मीडिया प्रभारी के लिए विष्णु बानरा को सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में रंजीत गोडसोरा,विश्वनाथ पाड़ेया, मोटाय पूरती,दुम्बी पूरती तथा आशय बोदरा आदि उपस्थित रहे.

Advertisements
Advertisements

You missed