Advertisements
Spread the love

 

हिंदी फिल्म मिर्जापुर की प्रसिद्ध अभिनेत्री रसिका दुगल सरायकेला पहुंची

मिर्जापुर की रसिका दुग्गल पहुंची सरायकेला; सरायकेला छऊ

नृत्य पर थिरके कदम….

सरायकेला। हिंदी फिल्म मिर्जापुर की प्रसिद्ध अभिनेत्री रसिका दुगल सरायकेला पहुंची। जहां नेशनल ज्योग्राफिक प्रोडक्शन के बैनर तले उन्होंने सरायकेला छऊ नृत्य और छऊ मुखौटा निर्माण पर वीडियो शूटिंग की। इसके तहत कुदरसाई शिव मंदिर परिसर में सरायकेला शैली छऊ नृत्य पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार किया गया।

Advertisements

यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म नेशनल ज्योग्राफिक प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। जिसमें फिल्म अभिनेत्री रसिका दुग्गल भी शामिल हुई। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिल्म अभिनेत्री रसिका को गुरु तपन कुमार पटनायक ने छऊ नृत्य के बारे में उन्हें जानकारी दिया। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निर्देशक तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में स्थानीय कई कलाकारों ने भाग लिए । पूरी कार्यक्रम 3:30 घंटे की रही, जिसमें कलाकारों द्वारा सरायकेला शैली के छऊ रात्रि नृत्य का प्रदर्शन किया गया। निर्देशक तपन कुमार पटनायक द्वारा स्वयं इस नृत्य को पेश किया गया।

इसके बाद फरीखंडा एवं चंद्रभागा नृत्य का प्रदर्शन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान छऊ नृत्य में उपयोग होने वाले मुखौटा का निर्माण को लेकर भी डॉक्यूमेंट्री तैयार किया गया। जिसमें निर्देशक तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में प्रसिद्ध मुखौटाकार सुशांत कुमार महापात्र एवं सुमित महापात्र द्वारा मुखौटा निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में कलाकार गोपाल कुमार पटनायक, असित कुमार पटनायक, कुसमी पटनायक ,सूरोज कुमार पटनायक ,रवि कुमार महतो, शिवनाथ शंख, बुद्धेश्वर कुमार ,होनी कुमार, उदित प्रताप सिंहदेव, वाद्यकार प्रफुल्ल नायक, बाबूराम सरदार, बावरी बंधु महतो, ठाकुर सरदार, मिहिर लाल महतो, निरंजन कुमार ,विजय कुमार साहू एवं शिव हेस्सा आदि कलाकार शामिल हुए। बताया गया कि झारखंड राज्य में चार अलग-अलग डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण होगा। जिसमें पहली फिल्म में बेतला- मैक्लुस्कीगंज- नेतरहाट और आसपास के क्षेत्र, दूसरी फिल्म गिरिडीह- देवघर- मलूटी और आसपास के क्षेत्र, तीसरी फिल्म जमशेदपुर- खूंटी- सरायकेला और आसपास के क्षेत्र तथा चौथी फिल्म रांची- हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर आधारित होगी। जो झारखंड के पर्यटन एवं कला को विश्व पटल पर दिखाने के लिए बनाया जा रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पोस्टकार्ड्स फ्रॉम झारखंड नाम से बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का प्रेजेंटेशन नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों ने दिया।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर