Advertisements

नपं अध्यक्षा ने 70 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल….
सरायकेला Sanjay । क्षेत्र में बढ़ रहे ठंड के प्रभाव को देखते हुए सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक द्वारा शुक्रवार को सरायकेला नगर क्षेत्र के देहुरीडीह एवं गुटुसाई में रहने वाले अत्यंत गरीब, वृद्ध, विधवा, विकलांग एवं असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच 70 कंबल का वितरण किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि इसके अलावा कार्यालय द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को वार्ड अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के बीच बांटने के लिए 50-50 कंबल निर्गत किया गया है। जिसका पवित्र उद्देश्य है कि कोई भी गरीब जरूरतमंद ठंड का शिकार ना हो। इस अवसर पर समाजसेवी सुदीप पटनायक, बद्रीनारायण दरोगा, ललन सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता दुखु राम साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
बहरागोड़ा पुलिस ने रात्रि में अवैध बालू लदे हाईवा को पकड़ा, उड़ीसा सीमा से जमशेदपुर ले जाया जा रहा थ...
संबंधित पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर अवैध उत्खनन, परिचालन पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करें : उप...
सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुल 591067 लाख मतदाता दो लोकसभा संसदीय क्षेत्र खूंटी एवं सि...

