SARAIKELA NEWS : भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों से बदल रहा है महिलाओं का जीवन: मनोज कुमार चौधरी . . . 

Advertisements
Spread the love

भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों से बदल रहा है महिलाओं का जीवन: मनोज कुमार चौधरी . . .

सरायकेला। उद्धमिता विकास कार्यक्रम (Entrepreneurship Development Programme) के अन्तर्गत सरायकेला नगर पंचायत के टाउन हॉल में स्वरोजगार कार्यक्रम के लाभुकों एवं क्रेडिट लिंकेज प्राप्त स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सदस्यों का छः दिवसीय EDP प्रशिक्षण का समlपन किया गया। इसके अलावा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी गरीबों को स्वयं द्वारा निर्मित संस्थाओं के माध्यम से गरीबी के कुचक्र से बाहर लाना तथा उन्हें सम्मानजनक जीविकोपार्जन के साधन उपलब्ध करवाना है। DAY-NULM का एक महत्वपुर्ण घटक स्वरोजगार कार्यक्रम है, इसके अन्तर्गत स्वरोजगार के इच्छुक शहरी गरीबों को बैंकों के माध्यम से दो लाख रूपये तक का ऋण 7% ब्याज की दर से प्रदान किया जाता है। साथ ही 7% ब्याज दर पर ही इस परियोजना के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को भी क्रेडिट लिंकेज प्रदान किया जाता है। बैंकों द्वारा 7% से अधिक लिए जाने वाले ब्याज दर का भुगतान DAY-NULM परियोजना से किया जाता है। विभागीय निर्देश के आलोक में SEP घटक के अन्तर्गत स्वरोजगार हेतु सभी ऋण प्राप्त लाभुकों एवम वैसे स्वयंसहायता समूहों के सदस्यों जिनका क्रेडिट लिंकेज हो गया है, को चरणबद्ध तरीके से Entrepreneurship Development Programme के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। जिससे कि वे अपने व्यवसाय का सफलतापूर्वक व्यवस्थित तरीके से संचालन कर सकें। इसी क्रम में कुल 50 लाभुकों का छः दिवसीय प्रशिक्षण का शुरुआत दिनांक 21/02/2023 को चयनित प्रदाता संस्था CSS EDUCATION ,Chaibasa के माध्यम से शुरू किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में सराइकेला नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गयाI इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा ने अपने संबोधन में सभी को प्रशिक्षण की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि DAY-NULM शहरी गरीबी उन्मूलन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अन्तर्गत सरकार द्वारा उधमिता विकास के लिए शहरी गरीबों को अत्यंत कम दर पर बैंकों द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है, किन्तु व्यवसाय को सफलतापूर्वक व्यवस्थित ढंग से चलाने में व्यावासिक कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया था। ताकि DAY-NULM के लाभुकों का व्यवसायिक कौशल हो सके। कार्यपालक पदाधिकारी ने उपस्थित लाभुकों से यह अनुरोध किया कि वे प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग से भाग लिये तथा प्रशिक्षण के पश्चात् अपनी अपेक्षाओं से अवगत करवाएं, हर स्तर पर उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी I इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक स्मृति भेंगरा, CSS Education
के डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल, DAY-NULM में कार्यरत सामुदायिक संगठनकर्ता(CO)अनमोल कुमारी एवं सामुदायिक संधानसेवी(CRP) आदि उपस्थित रहे।

You missed