SARAIKELA : होली पर स्वयं सहायता समूह बाजार मूल्य पर बेच रही है हर्बल रंग अबीर गुलाल . . .

Advertisements
Spread the love

होली पर स्वयं सहायता समूह बाजार मूल्य पर बेच रही है हर्बल रंग अबीर गुलाल . . .

  • सरायकेला : SANJAY

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत नुवांगांव के आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं होली पर हर्बल रंग बनाकर बेच रही हैं. इस समूह को हर्बल रंग बना कर बेचने का मार्गदर्शन जेएसएलपीएस के बीपीओ लखीराम मुंडा कर रहे है। श्री मुंडा से मिली जानकारी के अनुसार अब तक महिलाएं एक क्विंटल हर्बल रंग और अबीर-गुलाल तैयार कर चुकी हैं. हर्बल रंग-अबीर और गुलाल आदि सरायकेला, खरसावां, कुचाई प्रखण्ड के कई पलाश माठ एव महिला स्वंय सहायता समूह के यहाँ बाजार मूल्य पर उपलब्ध है। ज्ञात हो कि महिलाओं की यह टीम पलाश के फूल, गुलाब, पालक, गेंदा फूल, चुकंदर, आरारोट से हर्बल रंगों को तैयार की हैं.

——————————

झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी के माध्यम से महिलाओं को सामग्री उपलब्ध करवाई गई है. शनिवार को स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने सरायकेला के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीमती यस्मिता सिंह को हर्बल रंग, अबीर, गुलाल आदि भेंट की। इस दौरान आपस में एक दूसरे को अबीर, गुलाल आदि रंग लगा कर होली खेलते देखा गया। इस अवसर पर बीडीओ यस्मिता सिंह ने बताया कि होली के दौरान रंग अबीर गुलाल का खास महत्व होता है. बदलते वक्त के साथ लोग केमिकल रंग की जगह हर्बल रंग के इस्तेमाल को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. यही वजह है कि बाजार में हर्बल अबीर, गुलाल और रंग की मांग बढ़ गई है। मौके पर लखीराम मुंडा, सपना गोराइ, आशामाय बोदरा, सरस्वती सोय, अल्हदी गोप, सुनीता बिरुलि, मुग्ली सरदार आदि उपस्थित रहे।

You missed