Spread the love

कोरोना की जांच की रफ्तार थमी, बेखौफ हो गए जिले के लोग…

सरायकेला Sanjay : पूरे देश में एक बार फिर कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा मंडराने लगा है। जिसके खतरे को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले में तैयारी तो शुरू कर दी गई है लेकिन कोरोना जांच की रफ्तार थम सी गई है। लोग अब कोरोना जांच कराना ही नहीं चाह रहे हैं। जिले में आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, व रेट एक दिन में 1590 कोरोना जांच का टारगेट दिया गया है लेकिन जांच सिर्फ दो फीसद लोगों की ही हो रही है। यानि प्रतिदिन 30-35 लोग ही पहुंच रहे हैं। जिले में सभी सीएचसी व सदर अस्पताल में कोरोना जांच की जा रही है। हालांकि जिले में एक भी कोरोना के मरीज सक्रिय नहीं है।

5,96,475 लाख लोगों की अब तक हो चुकी है जांच:-
जिले में अब तक 5,96475 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिसमें 5,88,198 लोग निगेटिव हुए। जांच के दौरान 8277 लोग पाजिटिव पाए गए और 81 लोगों की कोरोना पाजिटिव होने के कारण मौत हो गई थी। जिले में सबसे ज्यादा कोरोना पाजिटिव की संख्या गम्हरिया प्रखंड में रही। जहां 3635 कोरोना पाजिटिव मिले। दूसरे स्थान पर सरायकेला प्रखंड रहा जहां 1407 कोरोना पाजिटिव के मरीज मिले थे। जिले भर में सबसे कम कोरोना पाजिटिव के मामले इचागढ़ में मिले जहां इनकी संख्या 345 रही।


किस प्रखंड में कितने मिले थे कोरोना पाजिटिव:-

सरायकेला : 1407
खरसावां : 403

राजनगर : 777
कुचाई : 486

चांडिल : 510
इचागढ़ : 345

नीमडीह : 383
गम्हरिया : 3635

Advertisements

You missed