Advertisements
Spread the love

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नपं अध्यक्षा के आवास पर पहुंचकर

उनके दिवंगत सास को दी श्रद्धांजलि……

सरायकेला Sanjay । जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक की दिवंगत सास स्वर्गीय बकुला देवी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, लक्ष्मण टूडू, समाजसेवी सुदीप पटनायक, शुभम पटनायक, समाजसेवी जलेश कवि, जुबिन पटनायक, दुखु राम साहू सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक की सास स्वर्गीय बकुला देवी का निधन बीते 24 नवंबर को हृदय गति रुकने से हो गई थी।

Advertisements