Spread the love

कुड़मी सेना टोटेमिक ने खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के खिलाफ मतदान करने का किया ऐलान; केंद्रीय अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी . . .

भाजपा एवं अर्जुन मुंडा ने टोटेमिक कुड़मियों को छलने का किया है काम: लालटु महतो।

Advertisements

सरायकेला : SANJAY 

इस लोकसभा चुनाव कुड़मी सेना टोटेमिक समूचे झारखंड में भाजपा का विरोध करेगी। और विशेष रूप से खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के खिलाफ मतदान करेगी। कुड़मी सेना टोटेमिक के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि वर्ष 2005 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए अर्जुन मुंडा ने कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की बात कही थी। और वहीं सदन में उन्होंने इसका खुलेआम विरोध किया। कुड़मी जाति को उन्होंने तथा भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा छलने का काम किया है।

जिसे लेकर इस लोकसभा चुनाव सभी टोटेमिक कुड़मी एकजुट और एकमत है। और लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा सीट से सभी कुड़मी भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के खिलाफ मतदान करेंगे। साथ ही समूचे झारखंड में भाजपा का विरोध किया जाएगा। मौके पर टोटेमिक कुड़मी सेना के केदार महतो, अर्जुन महतो, रंजीत महतो, प्रकाश महतो एवं विमल कुमार महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

You missed