Advertisements
Spread the love

गुरु ब्रह्मा अवार्ड 2022 से सम्मानित किए गए सरायकेला के छऊ

मास्क मेकर गुरु सुशांत कुमार महापात्र…….

सरायकेला। कल्चर डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान जगन्नाथ धाम पुरी में आयोजित इंटरनेशनल सुपर क्लास मेगा डांस फेस्टिवल अप्सरा 2022 में सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ मास्क मेकर गुरु सुशांत कुमार महापात्र को गुरु ब्रह्मा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। हाई टेक ग्रुप के चेयरमैन डॉ तिरुपति पाणिग्राही द्वारा गुरु सुशांत कुमार महापात्र को गुरु ब्रह्मा अवार्ड 2022 सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर गुरु सुशांत कुमार महापात्र ने कहा कि छऊ मास्क कला के लिए उनका जीवन समर्पित है। इस कला के उत्थान के लिए वे समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह सम्मान सरायकेला के छऊ कला जगत को समर्पित करते हुए कहा है कि छऊ मास्क और छऊ नृत्य कला अपने आप में संपूर्ण संस्कृति और संस्कार है। बताते चलें कि गुरु सुशांत कुमार महापात्र छऊ मास्क कला को लेकर विश्व के विभिन्न मंचों सहित देश के विभिन्न भागों में प्रदर्शन, सेमिनार और प्रशिक्षण के कार्य करते रहे हैं। इन्हें विभिन्न मंचों से सम्मानित किया गया है। मौके पर उनके छऊ मास्क मेकिंग के जानकार और कलाकार सुपुत्र सुमित महापात्र भी मौजूद रहे।

Advertisements

You missed