Spread the love

जिले में अवैध खनन, जमाव एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान

जारी…..

बड़ा सेगाई में अवैध रूप से संचालित ईंट्ट भट्ठा को किया गया ध्वस्त।

सरायकेला। उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिले मे अवैध खनन, जमाव एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाई जा रही है। इसी कडी में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार के नेतृत्व में कुचाई अंचल क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सेगाई में अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं सीआइ ने औचक निरिक्षण कर अवैध रूप से संचालित ईंट्ट भठ्ठा को ध्वस्त किया गया . इस सम्बन्ध मे अंचलाधिकारी रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ईंट्ट भट्टा का विगत दिनांक 10 जून को निरिक्षण किया गया था। संचालक से आवश्यक कागजत की मांग की गई थी। जिसे उपलब्ध नहीं कराया गया। वही जाँच क्रम मे सरकारी भूमि प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित करवाई सुनिश्चित करते हुए उक्त ईंट्ट भट्टा को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या मे कच्चा एवं पक्का ईंट्ट भी पाया गया था। जिसे ध्वस्त कर दिया है।

Advertisements
Advertisements

You missed