Spread the love

सड़क हादसे में सरायकेला के एक युवक की हुई ऑन द स्पॉट

मौत; दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल…..

सरायकेला। सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सांगाजाटा के समीप बीते मंगलवार की देर रात तकरीबन 12:00 बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में सरायकेला के एक 23 वर्षीय युवक सत्यजीत साथुआ की ऑन द स्पॉट घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी 21 वर्षीय विशाल कामिला घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल सरायकेला में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरायकेला के कालूराम चौक का रहने वाला मृतक सत्यजीत साथुआ उर्फ पवन साथुआ अपने साथी विशाल कामिला के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार से मिलकर चाईबासा से वापस सरायकेला लौट रहा था। इसी क्रम में सांगाजाटा के समीप एक अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से ठोकर मारने के कारण अनियंत्रित होकर सत्यजीत की बाइक रेलिंग से जा टकराई। जिसमें घटनास्थल पर ही सत्यजीत की मौत हो गई।

सत्यजीत की मौत की खबर सुनते ही सरायकेला में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक सत्यजीत के पिता विद्या साथुआ एक टेंट हाउस चलाते हैं। और वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा और घर का लाडला था। सत्यजीत प्राइवेट तौर पर सरायकेला नगर पंचायत में प्रोजेक्ट वर्क के तहत घर का नक्शा बनाने का काम करता था। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सानंद आचार्य उर्फ टूलु ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रयास किए जाने की मांग की है।

Advertisements

You missed