Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत राजनगर एवं

गम्हरिया प्रखंड के मतदान कर्मियों को दिया गया द्वितीय चरण का

प्रशिक्षण……

सरायकेला। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत शुक्रवार को राजनगर एवं गम्हरिया प्रखंड के मतदान कर्मियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
Advertisements

नृपराज राजकीय + 2 विद्यालय में आयोजित किए जा रहे उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राजनगर प्रखंड से 139 पीठासीन पदाधिकारी, 90 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 274 द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं 43 तृतीय मतदान पदाधिकारी तथा गम्हरिया प्रखंड से 167 पीठासीन पदाधिकारी, 215 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 175 द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं 176 तृतीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रभाग प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण का मॉनिटरिंग किया गया।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी किया गया। प्रशिक्षण कार्य में मास्टर ट्रेनर तरुण कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, प्रभा शंकर तिवारी सहित अन्य मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्य से जुड़े सभी पहलुओं की सटीक जानकारी मतदानकर्मियों को दी गई।

You missed