Spread the love

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय चैत्र पर्व

छऊ महोत्सव 2022….

सरायकेला। कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच सीमित दर्शकों के साथ चैत्र पर छऊ महोत्सव का आगाज किया गया। महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल सहित पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश एवं पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में छऊ नृत्य कला स्थानीय कला संस्कृति से जुड़ी हुई समग्र एवं व्यापक कला है। इसकी ख्याति विश्व भर में है। जिसे राज्य सरकार ने भी राजकीय महोत्सव का दर्जा प्रदान किया है। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के प्रांगण में आयोजित किए जा रहे हैं उक्त महोत्सव के मौके पर सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, निदेशक तपन कुमार पटनायक की उपस्थिति में मंगल ध्वनि एवं धुन बजने के पश्चात छऊ नृत्य का प्रदर्शन कलाकारों द्वारा किया गया। जिसमें ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं के अलावा सरायकेला शैली के छऊ नृत्य का कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

You missed