Advertisements
Spread the love

सीआरपी ईपी के 32 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला द्वारा सीआरपी ईपी के 32 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया।जेएसएलपीएस के डीपीएम और डीएलएफआई एवं बीपीओ तथा संकाय सदस्य राजेंद्र गोप और संस्थान के सदस्य द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करते कहा कि वर्तमान समय में सीआरपी ईपी के जरिए पंचायत स्तर से आमदनी करा सकते हैं।

Advertisements

और बैंक से ऋण का सहयोग प्राप्त कर सकते है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को और बेहतर रूप से संचालित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण में शामिल 31प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के शैलेंद्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवत, गोविंद राय, द्रोपदी महतो आदि उपस्थित रहे।