Advertisements
Spread the love

झामुमो युवा मोर्चा के जिला कमेटी की हुई महत्वपूर्ण बैठक, एक सप्ताह के अंदर प्रखंड कमेटी के गठन कर दिया गया निर्देश…

सरायकेला : संजय मिश्रा । झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष भूगलू सोरेन की अध्यक्षता में सरायकेला सर्किट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें प्रखंडवार झामुमो युवा मोर्चा के सांगठनिक स्थिति की समीक्षा करते हुए अगले एक सप्ताह में प्रखंड स्तर पर झामुमो युवा मोर्चा के कमेटी गठित कर लिए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया।

Advertisements

सभी को निर्देश दिया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यों और उसके विकास योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचे। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मेघनाथ टुडू, संगठन सचिव कासिम किस्कू, दिलीप किस्कू, झामुमो जिला उपाध्यक्ष विशु हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, युवा मोर्चा के दीनबंधु महतो, जगदीश सरदार, राहुल सोय, शैलेंद्र महतो, वनमाली दास, अनिल सोरेन, देवाशीष प्रधान एवं सरायकेला नगर संयोजक गोविंद डोगरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।